Delhi Horror: बॉयफ्रेंड के 11 साल बेटे को उतारा मौत के घाट, बेड में छिपाया शव, कातिल गर्लफ्रेंड ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला ने 11 साल के दिव्यांश (बिट्टू) का गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था.

Representative Image | Photo: PTI

दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला ने 11 साल के दिव्यांश (बिट्टू) का गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल की आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी. पूजा ने 10 अगस्त की दोपहर को जब दिव्यांश घर में सो रहा था तभी उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. दिल्ली में बाइकसवार बदमाशों ने स्कूल की शिक्षिका से फोन छीना, घायल.

पूजा और जितेंद्र साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, लेकिन साल 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था. इसी बात को लेकर पूजा जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी.

पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश की हत्या कर दी. पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा. जब वो वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था और दिव्यांश बेड पर सो रहा था, घर में कोई नहीं था. तभी पूजा ने मासूम की जान ले ली और उसी बेड में शव को छिपाकर भाग गई.

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूजा की पहचान की. 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस की कड़ी पूछताछ में पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Streaming: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\