देश

Delhi: मां-बेटे ने फ्रिज में रखे थे शव के टुकड़े; कई दिनों तक साथ में फेंके, आरोपी महिला ने मीडिया से कही ये बात (Watch Video)

श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद दिल्ली से एक और खौफनाक मामला सामने आया है. पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक महिला द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है.

Delhi: मां-बेटे ने फ्रिज में रखे थे शव के टुकड़े; कई दिनों तक साथ में फेंके, आरोपी महिला ने मीडिया से कही ये बात (Watch Video)
Pandav Nagar Murder Case (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 28 नवंबर: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद दिल्ली से एक और खौफनाक मामला सामने आया है. पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर (Pandav Nagar Murder Case) में एक महिला द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में आरोपी महिला तथा उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, पिता की हत्या कर मां और बेटे ने फ्रिज में रखे लाश के टुकड़े- इस तरह लगाया ठिकाने (Watch Video)

दोनों ने आफताब की तरह ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया. हत्या के बाद मां और बेटे दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था और रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में टुकड़ों को फेंक आते थे.

वीडियो:

क्या कहा आरोपी महिला ने 

आरोपी महिला पूनम से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की वजह बताई. पूनम ने बताया कि मृतक बेटे दीपक की पत्नी और उसकी एक तलाकशुदा बेटी पर भी अंजन बुरी नजर रखता है. यह बेटी पूनम के साथ रह रही थी. आरोपी पूनम का कहना है कि मेरे बेटे ने उसे चाकू मार दिया, मैंने नहीं किया.

क्या कहा पुलिस ने 

पुलिस ने बताया कि अंजन दास की 30 मई को हत्या की गई और शव के 10 टुकड़े किए गए तथा उन्हें एक फ्रिज में रखा गया. पांच जून को उसके शव के टुकड़े पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रामलीला मैदान में एक बैग के अंदर मिले थे.

पूनम और उसके बेटे दीपक ने एक-एक करके पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर इन टुकड़ों को तीन-चार दिनों में ठिकाने लगाया और खोपड़ी दफन कर दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें शक था कि दास की उसकी सौतेली बेटी तथा सौतेले बेटे की पत्नी पर बुरी नजर थी.

CCTV फुटेज 

सोमवार को ही घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आए. इसमें बेटा बैग में टुकड़े ले जाता दिखाई दे रहा है और मां भी पीछे दिख रही है. पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं. इनमें सिर भी है.

जब्त किया गया फ्रिज 

पुलिस ने बताया कि उसके शव के टुकड़े रखने के लिए इस्तेमाल किए गए फ्रिज को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दास के शव के टुकड़े मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत छिपाने तथा झूठी सूचना देने) के तहत पांडव नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दिल्ली के महरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोटकर हत्या करने तथा उसके शव के 35 टुकड़े करके उसे करीब तीन हफ्तों तक 300 लीटर के फ्रिज में रखने के आरोप में 28 वर्षीय आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).