पति ने किया KISS तो पत्नी ने काट ली जीभ, हकीकत जानकर आप भी चौंक जाएंगे
वहीं पीड़ित के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके परिवार वाले झगड़ा करने के लिए उकसाते थे. फिलहाल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज किया जा रहा है.
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां रनहोला इलाके में एक गर्भवती पत्नी ने किस (kiss) करने के दौरान अपने पति की जीभ काट ली. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस मिली तो मौके पर पहुंची और पीड़ित को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
खबरों के मुताबिक आरोपी महिला अपने पति को पसंद नहीं करती थी. क्योंकि उसका पति ज्यादा हैंडसम नहीं था. जिसे लेकर दोनों की बीच में काफी झगड़ा हुआ करता था. अपने पति की जीभ काटने वाली महिला 8 महीने की गर्भवती है. घटना से पहले दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में पति ने मामले को सुलझा लिया. पत्नी को खुश करने के लिए उसने kiss करने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: बिहारः मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर और ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, शहर में मचा हड़कंप
वहीं इस दौरान पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ था. उसने पति की जुबान को अपने दांतों से काट के अलग कर दिया. वहीं पीड़ित के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके परिवार वाले झगड़ा करने के लिए उकसाते थे. फिलहाल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

