बिहारः मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर और ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, शहर में मचा हड़कंप
बता दें कि इस घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं इस हत्या के पीछे राजनीती या पुरानी रंजीश है इस बात का खुलासा होना बाकी है.
पटना. बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार को अपराधियों ने करीब 20 राउंड फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी है. बाइक पर सवार बदमाशों ने पूर्व मेयर समीर कुमार की अत्याधुनिक हथियार एके-47 से भूनकर हत्या कर दी. वहीं इस हमले में गाड़ी के चालक की भी मौत हो गई है. बदमाशों ने शाम करीब 7:30 बजे मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक पर घेरी और कार को ओवर टेक कर गाड़ी पर फायरिंग कर दी.
वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर के हमलावरों की तलाश में जुट गई है. पूर्व मेयर समीर कुमार सार्वजनिक जीवन में काफी नामचीन थे. वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी सन्न है और तलाश में जुटी है. इस हत्या में एके-47 का उपयोग से आशंका व्यक्त की गई है कि इसके पीछे किसी सक्रिय गैंग का हाथ हो सकता है.
Muzaffarpur: Samir Kumar, former mayor of the district, along with his driver, shot dead by unidentified assailants near Banaras Bank Chowk. Police say, 'we've recovered 6 cartridges from the spot. It seems that 17-18 rounds were fired. ' #Bihar pic.twitter.com/iQ2em6e08I
— ANI (@ANI) September 23, 2018
बता दें कि इस घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं इस हत्या के पीछे राजनीती या पुरानी रंजीश है इस बात का खुलासा होना बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

