Weather Forecast Today, April 7, 2026: दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश से सुहाना हुआ मौसम, जानें मुंबई समेत उत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 और 8 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, कोलकाता और शिमला समेत कई शहरों में आज बारिश की संभावना है.

(Photo Credits Twitter)

 Weather Forecast Today, April 7, 2026:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 7 अप्रैल 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 7 और 8 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.

 जानें दिल्ली-उत्तर भारत में किस रहेगा मौसम

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. विंडफॉरकास्टिंग सर्विस 'विंडी' के अनुसार, नई दिल्ली में 0.7 मिमी से 22 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है. हालांकि दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह सुबह बारिश हुई. जिससे मौसम पूरी तरफ से सुहाना हो गया. इसके अलावा, राजस्थान में भी मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, विशेषकर शिमला में आज 1.3 से 2 मिमी तक बारिश होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े:  Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ जारी

मुंबई और हैदराबाद का मौसम

महाराष्ट्र और तेलंगाना के प्रमुख शहरों में गर्मी का असर बरकरार रहेगा. मुंबई और हैदराबाद में आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. मुंबई में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. वहीं, हैदराबाद में भी शुष्क मौसम के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

दक्षिण और पूर्वी भारत का हाल

चेन्नई और बेंगलुरु में भी बादल छाए रहने का अनुमान है. चेन्नई में 0.3 मिमी की मामूली बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है. पूर्वी भारत की बात करें तो कोलकाता में 0.3 से 0.7 मिमी तक बारिश का अनुमान लगाया गया है. साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान और अपडेट (7 अप्रैल):

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि अचानक होने वाली ओलावृष्टि और बिजली गिरने से नुकसान की संभावना बनी रहती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड