Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से पांच डिग्री कम है.

नई दिल्ली, 10 फरवरी : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से पांच डिग्री कम है. आईएमडी ने आगे कहा कि शनिवार को दिन के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेलिस्यस के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञानी ने कहा, "सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी." इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी की समग्र वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी स्टेशन पर सुबह 9 बजे पीएम 2.5 का स्तर 427 पर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम 10 का स्तर 421 पर पहुंच गया. यह भी पढ़ें : EPFO Interest Hike: मोदी सरकार का PF खाताधारकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 8.25 फीसदी ब्याज

शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा' माना जाता है. 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट में पीएम 2.5 का स्तर 323 यानी 'बहुत खराब' और पीएम 10 का स्तर 270 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो