देश

Delhi Unlock: राजधानी में जल्द खुल सकते हैं सैलून और साप्ताहिक बाजार, पाबंदियों में मिल सकती है और ढील

इस बात की संभावना है कि दिल्ली सरकार सोमवार से सैलून और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान करने जैसी और छूट दे सकती है. सूत्र के अनुसार इसके अलावा जिम, सिनेमाघरों और रेस्टोरेंट को भी खोलने पर विचार किया जा रहा है.

Delhi Unlock: राजधानी में जल्द खुल सकते हैं सैलून और साप्ताहिक बाजार, पाबंदियों में मिल सकती है और ढील
बाजार | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits- PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी होने और इसको लेकर स्थिति बेहतर होने को ध्यान में रखते हुए आगामी सप्ताह यानी सोमवार से सैलून और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह बाजारों, मॉल और दिल्ली मेट्रो को खोलने की घोषणा करते हुए कहा था कि यदि राजधानी में कोविड-19 की स्थिति बेहतर होती है तो आने वाले दिनों में कई अन्य गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी जाएगी. कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना प्रबल है, युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं: केजरीवाल.

इस बात की संभावना है कि दिल्ली सरकार सोमवार से सैलून और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान करने जैसी और छूट दे सकती है. सूत्र के अनुसार इसके अलावा जिम, सिनेमाघरों और रेस्टोरेंट को भी खोलने पर विचार किया जा रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के नये मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के तहत लागू पाबंदियों को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से हटाते हुए निर्माण कार्य और कारखानों को खोलने की अनुमति प्रदान की थी.

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने 14 जून से सैलून और जिम को फिर से खोलने की मांग की है. सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि सीटीआई ने सैलून और जिम को खोलने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से करीब 15 लाख लोगों की जीविका जुड़ी हुई है.

बता दें कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार को कोरोना वायरस के 213 नए मामले सामने आए. इस दौरान 28 मरीजों की मौत हुई और 497 रिकवरी दर्ज की गई. दिल्ली में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).