देश

Delhi: कुत्ते के भौंकने से झल्ला उठा नाबालिग, रॉड से मार-मार कर बुजुर्ग मालिक की कर दी हत्या

राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बेहद ही हैरान करने वाला सामने आया है. नजफगढ़ इलाके में कुत्ते के भौंकने को लेकर एक नाबालिग ने 85 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी. कुत्ते के भौंकने से नाराज नाबालिग ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पहले उसने कुत्ते की पिटाई की और जब कुत्ते को बचाने के लिए बुज़ुर्ग आया तो उसकी हत्या कर दी.

Delhi: कुत्ते के भौंकने से झल्ला उठा नाबालिग, रॉड से मार-मार कर बुजुर्ग मालिक की कर दी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बेहद ही हैरान करने वाला सामने आया है. नजफगढ़ इलाके में कुत्ते के भौंकने को लेकर एक नाबालिग ने 85 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी. कुत्ते के भौंकने से नाराज नाबालिग ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पहले उसने कुत्ते की पिटाई की और जब कुत्ते को बचाने के लिए बुज़ुर्ग आया तो उसकी हत्या कर दी. Delhi: रोहिणी में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी की गोली मारकर हत्या. 

पुलिस के अनुसार, उन्हें घटना के संबंध में पीड़ित अशोक कुमार की बेटी का पीसीआर कॉल आया. इसके बाद पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. अपने बयान में मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उनके घर में घुसकर उनके पति पर लोहे की रॉड से बार-बार हमला किया.

बुजुर्ग की पत्नी की शिकायत पर घासीपुरा नांगली डेहरी के रहने वाले एक लड़के के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया. घायल अशोक कुमार को गंभीर हालात में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जांच में पता चला कि नाबालिग लड़का अशोक कुमार के कुत्ते द्वारा भौंकने से बेहद नाराज था. 18 मार्च के दिन वह लोहे की रॉड लेकर अशोक कुमार के घर कुत्ते को मारने के लिए घुसा. अशोक कुमार ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की तो आरोपी लड़के ने उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया.

पुलिस ने जांच के शुरुआती दौर में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड भेज दिया था, जहां से उसे कुछ कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया था. लेकिन 20 मार्च को जब अशोक कुमार की मौत हो गई है तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फिर आरोपी को दोबारा पकड़ने के बाद जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).