Delhi: रोहिणी में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के सहयोगी की गोली मारकर हत्या
राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपराधी बेखौफ हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला रोहिणी (Rohini) का है. यहां बुधवार रात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि रोहिणी में एक 29 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार रात को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पुलिस स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
- Read in
- English
राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपराधी बेखौफ हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला रोहिणी (Rohini) का है. यहां बुधवार रात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि रोहिणी में एक 29 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार रात को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पुलिस स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान शेखर राणा के रूप में हुई है, जो अपनी कार में घायल पाया गया. घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. दिल्ली में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिले बाप और बेटी.
पीड़ित को डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज (बीएसए अस्पताल) में भर्ती कराया गया और बाद में मैक्स अस्पताल, पीतमपुरा में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
मृतक शख्स गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का सहयोगी था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पिछले साल 24 सितंबर को दो सशस्त्र हमलावरों द्वारा रोहिणी अदालत में एक अदालत कक्ष के अंदर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद 29 वर्षीय मृतक ने कथित तौर पर एक पार्टी का आयोजन किया था. पुलिस के अनुसार, पिछले दो महीनों में यह दूसरी हत्या है, और गोगी के सहयोगी कथित तौर पर टिल्लू के सहयोगियों को पहले की हत्या का बदला लेने के लिए टारगेट कर रहे हैं.
डीसीपी (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि के एन काटजू मार्ग पुलिस स्टेशन में रात करीब 9.58 बजे फोन आया कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. “हम मौके पर पहुंचे और पाया कि अलीपुर के खेड़ा कलां गांव निवासी शेखर राणा उर्फ सन्नाटा के रूप में पहचाने जाने वाले पीड़ित को जगुआर कार में घायल पाया गया था. पूछताछ करने के बाद, हमने पाया कि शेखर कार में अकेला था जब घटना हुई, और दो गोलियां पीड़ित को लगीं. एक गोली दाहिनी पसली पर और दूसरी बायीं जांघ के अंदरूनी हिस्से में लगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

