Delhi Hit-and-Run: दिल्ली के वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी कार का कहर, शराब के नशे में धूत चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला

घटना 9 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है. पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह घटना के समय शराब के नशे में था.

(Photo Credits ANI)

Delhi Hit-and-Run: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया. यह घटना वसंत विहार के शिवा कैंप के पास हुई, जहां पीड़ित रात को फुटपाथ पर सो रहे थे. आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और उसने अपनी ऑडी कार से अपना संतुलन खो दिया, जिससे वह फुटपाथ पर सो रहे इन लोगों को बेरहमी से कुचलता चला गया.

रात इतने बजे की घटना

घटना 9 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है. पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जिसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह घटना के समय शराब के नशे में था. यह भी पढ़े: Hyderabad Hit-and-Run: बाईक को टक्कर मारकर भागी कार, 19 वर्षीय बी फार्मेसी छात्रा की मौत

घायलों के नाम

पुलिस के अनुसार, घायल हुए लोगों में लाधी (40), उसकी बेटी बिमला (8), पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंद्र (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) शामिल हैं। यह सभी लोग राजस्थान के मूल निवासी हैं और दिल्ली में मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे.घायलों में दो दंपति और एक 8 साल की बच्ची शामिल है.

आरोपी चालक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक उत्सव शेखर को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उसने मौके से भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे दबोच लिया गया. मामले में आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में स्पिनरों को मिल सकती है मदद, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 51st Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\