Delhi Shocker: दिल्ली में शख्स ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचे से पहले ही पीड़ित को एलबीएस अस्पताल ले जाया जा चुका था. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि पीड़ित सैंट्रो कार में आया था और उसने खुद को आग लगाने से पहले अपने शरीर पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था. क्राइम व एफएसएल की टीमों ने भी मौका मुआयना किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के कल्याणपुरी इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है और वह निजी ड्राइवर था. यह घटना शुक्रवार रात की है. पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ (Amrita Guguloth) के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कल्याणपुरी थाने में पीसीआर कॉल आई. कॉल करने वाले ने बताया कि खिचड़ीपुर के कल्याणपुरी बस स्टैंड के समीप मदर डेयरी बूथ के पास एक व्यक्ति खुद को आग लगा रहा है.

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचे से पहले ही पीड़ित को एलबीएस अस्पताल ले जाया जा चुका था. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि पीड़ित सैंट्रो कार में आया था और उसने खुद को आग लगाने से पहले अपने शरीर पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था. क्राइम व एफएसएल की टीमों ने भी मौका मुआयना किया. पीड़ित को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. Intranasal Covid Vaccine: भारत की पहली इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, लंपी वायरस का भी टीका तैयार

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पत्नी ने लगभग एक साल पहले उसे छोड़ दिया था और वह वर्तमान में अपने माता-पिता और भाई के साथ रह रहा था. भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी नामीबिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\