Delhi Shocker: दिल्ली में एक नाबालिग ने अपनी प्रेमिका की मां की गोली मारकर की हत्या

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नाबालिग आरोपी का महिला की नाबालिग बेटी से अफेयर चल रहा था.

GUN Credit- X

नई दिल्ली, 27 अप्रैल : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नाबालिग आरोपी का महिला की नाबालिग बेटी से अफेयर चल रहा था. आरोपी और महिला दोनों एक ही इलाके में रहते थे. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. महिला ने आरोपी के साथ अपनी बेटी के रिश्ते का विरोध किया था. इस विरोध से गुस्साए आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ पिस्तौल खरीदी और वारदात को अंजाम दिया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने अपराध करने से एक दिन पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पिस्टल और गोलियों की फोटो लगाई थी. पीड़िता की पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई है. उसे जहांगीरपुरी में उसके घर के अंदर गोली मार दी गई. आरोपी नाबालिग की पहचान कर ली गई है और वह फरार है. पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. यह भी पढ़ें : Kashmir Boat Accident: श्रीनगर में 12 दिन बाद एक और छात्र का शव बरामद

मृतका के परिजनों ने बताया कि सरिता की बेटी को नाबालिग आरोपी परेशान करता था. महिला ने उसकी इस हरकत का विरोध किया, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और उसने महिला को गोली मार दी. महिला को उसके परिवार वाले बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी