दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! गर्मी से राहत के आसार, उत्तर और पूर्व भारत में बारिश का अलर्ट

दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल राजधानी में हीटवेव यानी लू चलने की कोई संभावना नहीं है. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Representational Image | PTI

Weather Update: दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल राजधानी में हीटवेव यानी लू चलने की कोई संभावना नहीं है. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. गुरुवार को आसमान साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 से 23 अप्रैल तक दिल्ली में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान अधिकतम 39 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन गर्म हवाओं जैसी स्थिति नहीं बनेगी.

आईएमडी वैज्ञानिक के मुताबिक बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित करना शुरू कर दिया. वहीं यह विक्षोभ 20 से 21 अप्रैल तक रहने की उम्मीद है. वहीं शुक्रवार और शनिवार के दिन इसकी तीव्रता अधिक रहेगी. इसके कारण दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ-साथ कई शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है.

राजस्थान और गुजरात में लू का अलर्ट

राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी राजस्थान में 17 और 18 अप्रैल को लू की स्थिति बनी रह सकती है. पूर्वी राजस्थान में 17 से 19 अप्रैल तक गर्म हवाएं चल सकती हैं. गुजरात में 17 अप्रैल को लू पड़ने की संभावना है. इसके अलावा 17 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

17 से 20 अप्रैल के बीच उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में 18 से 20 अप्रैल के बीच हल्की बारिश, गरज और तेज़ हवाएं (40 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

दक्षिण भारत में भी अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और रेयलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 17 से 19 अप्रैल तक बारिश हो सकती है.

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार, असम और मेघालय में 17 अप्रैल और फिर 20 से 22 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भी 20 से 22 अप्रैल तक बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में 17 और 18 अप्रैल को तेज़ हवाओं (60 किमी/घंटा तक) के साथ तूफानी बारिश (थंडरस्क्वॉल) हो सकती है.

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार

विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है. यहां भी हल्की गरज और हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\