देश

दिल्ली: झाड़ियों से मिला 24 साल के युवक का शव, आंख और कान गायब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में शुक्रवार झाड़ियों से 24 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया....

दिल्ली: झाड़ियों से मिला 24 साल के युवक का शव, आंख और कान गायब
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के पुल प्रह्लादपुर (Prahladpur) इलाके में शुक्रवार झाड़ियों से 24 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया. आशंका है कि पशुओं ने शव के आंख और कान नोच डाले. पुलिस को इस शव के बारे में शाम साढे़ चार बजे के करीब सूचना मिली. पुलिस ने बताया कि मृतक की

शिनाख्त उसके भाई ने की. उसकी पहचान संगम विहार इलाके के रहने वाले पुनीत के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि उसके सिर पर खरोंच के निशान और गर्दन पर दाग है. शव से आंख और कान गायब हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).