देश

Delhi Rains: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, सब्जी मंडी में भरभराकर गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में बुधवार शाम से झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया. नॉर्थ डिस्टिक दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बिल्डिंग गिर गई.

Delhi Rains: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, सब्जी मंडी में भरभराकर गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में बुधवार शाम से झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया. नॉर्थ डिस्टिक दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बिल्डिंग गिर गई. बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से एक मकान गिर गया. जानकारी के अनुसार, सब्जी माड़ी इलाके में घंटा घर रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान करीब 9 बजे गिर गया. सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने पांच गाड़ियों को भेजा है.

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया और मौसम कार्यालय को ‘रेड अलर्ट’ जारी करना पड़ा. मौसम कार्यालय ने कहा कि अचानक आई बाढ़ संबंधित राष्ट्रीय दिशा-निर्देश बुलेटिन में दिल्ली के उन क्षेत्रों की सूची भी दी गई है, जिन्हें सावधान रहने के लिए कहा गया है.

आईएमडी के अनुसार कम समय में अत्यधिक मात्रा में वर्षा होने, विशेष रूप से एक घंटे में 100 मिलीमीटर वर्षा को “बादल फटना” माना जाता है. हालांकि, मौसम अधिकारियों की ओर से स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए आगाह किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).