देश

CAA Protest: दिल्ली हिंसा के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, 2 दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा का विरोध करने के लिए मरीन ड्राइव पर सोमवार रात एकत्रित हुए लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.

CAA Protest: दिल्ली हिंसा के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, 2 दर्जन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दिल्ली हिंसा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा का विरोध करने के लिए मरीन ड्राइव पर सोमवार रात एकत्रित हुए लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. एक अधिकारी ने बताया कि लोगों का यह समूह पुलिस की इजाजत के बगैर वहां जमा हुआ था. यहां एकत्रित हुए लोगों ने कहा कि वे किसी भी तरह की हिंसा के विरोध में हैं और दिल्ली में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़पों की निंदा करते है.

पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संग्राम सिंह निशादर ने कहा, ‘‘गैरकानूनी रूप से एकत्र होने वाले 20 से 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.’’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके के कुछ वीडियो के आधार पर 10 प्रदर्शनकारियों की पहचान की गई है जिन्हें मरीन ड्राइस पुलिस थाने में तलब किया जाएगा. यह भी पढ़े: दिल्ली हिंसा: प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करेगा सुनवाई

पुलिस उपायुक्त (अभियान) प्रणय अशोक से पूछा गया कि दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर क्या मुंबई में हाई अलर्ट घोषित किया गया है तो उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसा नहीं कहा जा सकता लेकिन हम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).