दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ छिड़ी जंग, पीडब्ल्यूडी ने लगाये 23 एंटी स्मॉग गन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि धूल के प्रदूषण को कम करने के लिए पी. डब्ल्यू. डी. ने 23 एंटी स्मोग गन लगाए हैं जो कि मुख्य चौराहे और निर्माण साइट पर लगाए गए हैं. दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के किनारे खासकर धूल के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरी दिल्ली में पेड़ों पर और जगह-जगह सड़क के किनारे और साइट पर पानी का छिड़काव करें.
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि धूल के प्रदूषण को कम करने के लिए पी. डब्ल्यू. डी. ने 23 एंटी स्मोग गन लगाए हैं जो कि मुख्य चौराहे और निर्माण साइट पर लगाए गए हैं. दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के किनारे खासकर धूल के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरी दिल्ली में पेड़ों पर और जगह-जगह सड़क के किनारे और साइट पर पानी का छिड़काव करें. पानी के टैंकर पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिए हैं. हमें भरोसा है कि इस अभियान की मदद से कम से कम सड़क पर जो धूल है और उसके चलते होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और दिल्ली के लोगों को साफ व स्वच्छ हवा मिल सकेगी. Delhi Pollution: प्रदूषित हवा के कारण दिल्ली-एनसीआर में सांस संबंधी बीमारी बढ़ी
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने मुझे जो रिपोर्ट दिया है, उसके मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 23 एंटी स्मॉग गन लगाया गया है और पानी के छिड़काव के लिए 150 टैंकर लगाए गए हैं. मैने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को टैंकरों की संख्या को और बढ़ाने का भी निर्देश दिया है, ताकि दिल्ली के मुख्य सड़कों को कवर किया जा सके. राय ने बताया कि अगर जरूरत होगी तो और भी चौराहे पर एंटी स्मॉग गन लगाए जायेगें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

