दिल्ली पुलिस ने चालू भारतीय Sim Card विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
(Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली, 17 मार्च: आईजीआई हवाईअड्डे पर दिल्ली पुलिस ने जालसाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. जो भोले-भाले लोगों के नाम पर सिम कार्ड जारी करवाते थे और उन्हें बहुत कम पैसे का लालच देते थे और लोगों को सिम कार्ड बेच देते थे.

अधिकारी के अनुसार, इस मामले में किसी और की संलिप्तता का पता लगाने, आरोपी व्यक्तियों के बैंक खातों की जांच करने और अन्य समान शिकायतों/मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल कुमार (22), हेमंत (26), कन्हैया गुप्ता (29) और अनिल कुमार (20) के रूप में हुई है, मामले की आगे की जांच जारी है.

देखें ट्वीट: