दिल्ली: एथलीट परविंदर चौधरी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में की आत्महत्या
एथलीट परविंदर चौधरी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने मंगलवार शाम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बने हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी.
नई दिल्ली: एथलीट परविंदर चौधरी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कैमथल थाना गोंडा, इगलास के रहने वाले थे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, परविंदर चौधरी (18) ने मंगलवार शाम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बने हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी. वे यहां स्टेडियम में बनी एथलीट एकेडमी में रहते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परविंदर की मंगलवार सुबह अपने पिता से किसी बात पर बहस हुई थी. इसके बाद परविंदर की बहन ने भी उनसे बात की थी, लेकिन परिवंदर कुछ ऐसा कदम उठाएंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था. परिवंदर की मौत के बाद से ही परिवार सदमे में है, उन्हें यहीं नहीं आ रहा कि परिवंदर ने किसी बात से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.
#Delhi: Parvinder Chaudhary, an 18-year-old sprinter, has allegedly committed suicide by hanging himself from a ceiling fan inside his hostel room in athletics academy at Delhi's Jawaharlal Nehru stadium.
— ANI (@ANI) November 14, 2018
I was told he had an argument on phone with his father in the morning yesterday. Later his sister came to talk to him too.Unfortunately, we could not save him despite our best efforts: Official,Sports Authority of India on sprinter Parvinder Chaudhary allegedly committing suicide
— ANI (@ANI) November 14, 2018
हादसे के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

