Delhi: बदरपुर में पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
देश भर मेंछोटे बच्चों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजधानी से सामने आई एक ताजा घटना में बुधवार को दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया गया. पुलिस ने अब 30 वर्षीय आरोपी की पहचान राहुल के रूप में की है, जो पीड़िता का पड़ोसी है. दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची...
नई दिल्ली: देश भर मेंछोटे बच्चों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजधानी से सामने आई एक ताजा घटना में बुधवार को दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया गया. पुलिस ने अब 30 वर्षीय आरोपी की पहचान राहुल के रूप में की है, जो पीड़िता का पड़ोसी है. दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में डीसीपी (दक्षिण पूर्व) ईशा पांडे के हवाले से कहा गया, "पीड़िता और उसकी मां को चिकित्सा सहायता के लिए एम्स भेजा गया. लड़की की मां ने कहा कि उनके पड़ोसी राहुल ने लड़की के साथ बलात्कार किया और मौके से फरार हो गए." यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार
आरोपी राहुल बच्ची को उसके घर से ले गया जब उसकी मां काम पर गई थी. दिल्ली महिला आयोग (DCW) के अधिकारी के अनुसार, पीड़िता के पूरे शरीर पर काटने के निशान थे और उसका बहुत खून बह रहा था. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को बुधवार रात हरियाणा के पलवल जिले के बामिनीखेड़ा गांव में उसके रिश्तेदार के घर से टेक्नीकल निगरानी के बाद पकड़ा गया.
पुलिस ने कहा कि राहुल नशे का आदी है और मजदूरी का काम करता है. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि वह अपराध के बारे में किसी को न बताए. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 342, 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस बीच डीडब्ल्यूसी ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट, प्राथमिकी की प्रति और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

