देश

पति ने भाई के साथ मिलकर ससुर को उतारे मौत के घाट, बेरहमी से पीटकर ली जान

दिल्ली में एक दामाद के ससुर को बेरहमी से पीट-पीटकर जान लेने की घटना सामने आई है. मृतक सपरिवार सुल्तानपुरी के एफ ब्लॉक में रहता था. मृतक की बेटी की रेहाना की शादी मोहम्मद अली से हुई है. रेहाना अपने ससुराल में रहती थी. उसके भाई आसिफ की 23 फरवरी को शादी तय हुई थी...

पति ने भाई के साथ मिलकर ससुर को उतारे मौत के घाट, बेरहमी से पीटकर ली जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : PTI )

दिल्ली में एक दामाद के ससुर को बेरहमी से पीट-पीटकर जान लेने की घटना सामने आई है. मृतक सपरिवार सुल्तानपुरी के एफ ब्लॉक में रहता था. मृतक की बेटी की रेहाना की शादी मोहम्मद अली से हुई है. रेहाना अपने ससुराल में रहती थी. उसके भाई आसिफ की 23 फरवरी को शादी तय हुई थी, वो 14 फरवरी को अपनी बहन को लेने उसके ससुराल गया था जहां जीजा से उसकी कहा सुनी हो गई. वो बहन रेहाना को लेकर आ गया.

शुक्रवार 22 फरवरी को मोहम्मद अली अपने भाई के साथ अपने ससुराल पहुंचा जहां पत्नी रेहाना को लेकर उसके भाई आसिफ से झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि मोहम्मद अली ने भाई के साथ मिलकर ससुर की पिटाई कर दी और दोनों फरार हो गए. पीड़ित को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर की मां की हत्या, शराब पीकर करता था मारपीट

23 फरवरी को मृतक के बेटे आसिफ की शादी होनी थी. पिता की मौत के बाद पूरे घर में मातम पसर गया. आरोपी दामाद और ससुर में किस बात को लेकर झगड़ा बढ़ा ये अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).