Delhi NCR Earthquake: भूकंप से फिर दहला दिल्ली-एनसीआर, डरकर लोग घरों से निकले बाहर

राजधानी दिल्ली और उससे सटे क्षेत्रों में शुक्रवार यानि आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले जुलाई की पहली तारीख को देश की राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में पिछले दो महीनों में करीब एक दर्जन से अधिक बार भूकंप आ चुका है.

भूकंप I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) और उससे सटे क्षेत्रों में शुक्रवार यानि आज फिर से भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले जुलाई की पहली तारीख को देश की राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कुछ हिस्सों में पिछले दो महीनों में करीब एक दर्जन से अधिक बार भूकंप आ चुका है. 12 अप्रैल से 3 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में लगभग 11 बार भूकंप आ चुके हैं.

इससे पहले आज मिजोरम (Mizoram) के चम्फाई (Champhai) क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया गया जब वहां लोगों ने भूकंप (Earthquake) के झटकों को महूसस किया. भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

यह भी पढ़ें- Coronavirus: अमित शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 पर रोक लगाने के लिए की अहम बैठक, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत ये नेता हुए शामिल

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है. वहीं इस भूकंप के कारण अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. दरअसल पूर्वी मिजोरम के चम्फाई इलाके में भूकंप की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले जून महीने में म्यांमार से लगे अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण इमारतों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित 31 ढाचे क्षतिग्रस्त हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता