Delhi Mundka Fire: बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा हुआ गिरफ्तार

मुंडका अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दो दिन पहले आग में जलकर खाक हुई इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी.

मुंडका अग्निकांड (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 15 मई : मुंडका अग्निकांड मामले (Mundka Fire Case) में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दो दिन पहले आग में जलकर खाक हुई इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी. पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, "हमने मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी की दौरान उस दबोच लिया गया."

मुंडका का रहने वाला मनीष लाकड़ा बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहता था. आग लगने की घटना के बाद से वह फरार था. इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त वह बिल्डिंग में मौजूद था या नहीं. डीसीपी ने कहा, "हमने दिल्ली और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की, और आखिरकार उसके ठिकाने का पता चल गया." यह भी पढ़ें : Wheat Export Ban: भारत के एक्शन से दुनियाभर में गहराएगा खाद्यान्न संकट? जानें क्यों बने ऐसे हालात

बिल्डिंग में ग्राउंड प्लस तीन मंजिल थी. ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही कंपनी मौजूद थी. इस कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था. घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड