देश

दिल्ली मेट्रो ने 'Game Of Thrones' फैंस से दिलचस्प अंदाज में की अपील, ‘सांसा स्टार्क’ जैसा बनने की दी सलाह

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अत्यंत लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’के प्रशंसकों से दिलचस्प अंदाज में अपील की है.

दिल्ली मेट्रो ने 'Game Of Thrones' फैंस से दिलचस्प अंदाज में की अपील, ‘सांसा स्टार्क’ जैसा बनने की दी सलाह
दिल्ली मेट्रो (Photo Credits: Twitter)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अत्यंत लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (Game Of Thrones) के प्रशंसकों से दिलचस्प अंदाज में अपील की है कि वे ट्रेन में सवार अन्य लोगों का मजा किरकिरा नहीं करें और सफर करते हुए सीरीज की अंतिम कड़ी देखते समय ईयरफोन (Earphones) का इस्तेमाल करें. डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक अकांउट से ट्वीट किया, ‘ट्रेन ऑफ थ्रोन्स’ में देखिए सीजन का आखिरी पड़ाव, लेकिन बाकियों का मजा किरकिरा नहीं करें. यदि आप मेट्रो में जीओटी देख रहे हैं, तो ईयरफोन का इस्तेमाल अवश्य करें.’

इस ट्वीट के साथ ही सीरीज की मुख्य किरदार सांसा स्टार्क (Sansa Stark) का एनिमेटेड पोस्टर भी संलग्न किया गया है. सांसा स्टार्क का किरदार सोफी टर्नर ने निभाया है. पोस्टर में लिखा है, ‘सांसा ‘ट्रेन ऑफ थ्रोन्स में जीओटी देख रही हैं. वह हेडफोन का इस्तेमाल कर रही हैं. वह अन्य लोगों का मजा किरकिरा नहीं कर रही. सांसा जैसा बनिए.’ यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पांच जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर गिरफ्तार, मचा हडकंप

एचबीओ की अत्यंत लोकप्रिय सीरीज ‘जीओटी’ का प्रीमियर 2011 में हुआ था और आठ सीजन एवं 73 कड़ियों के बाद सोमवार को यह सीरीज समाप्त हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).