देश

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पांच जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर गिरफ्तार, मचा हडकंप

उन्होंने कहा कि मयुर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर से कारतूस का पता चलने के बाद किशोर को शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पांच जिंदा कारतूस के साथ एक किशोर गिरफ्तार, मचा हडकंप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली. दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर एक किशोर को बैग में कथित तौर पर पांच जिंदा कारतूस मिलने के कारण शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मयुर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर से कारतूस का पता चलने के बाद किशोर को शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी नोएडा के सुरजपुर गांव का रहने वाला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के कर्मियों ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच के लिये स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली मेट्रो में हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित है।

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).