देश

Delhi: MCD स्कूल में टीचर की हैवानियत, 5वीं क्लास की छात्रा को फर्स्ट फ्लोर से फेंका

दिल्ली से एक बेहद ही चौंकाने वाला सामने आया है. दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल से एक टीचर ने एक छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया. इसमें बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है.

Delhi: MCD स्कूल में टीचर की हैवानियत, 5वीं क्लास की छात्रा को फर्स्ट फ्लोर से फेंका
दिल्ली पुलिस (Photo: ANI)

दिल्ली से एक बेहद ही चौंकाने वाला सामने आया है. दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल से एक टीचर ने एक छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया. इसमें बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. Delhi: ड्रग एडिक्ट भाई की हत्या कर शख्स ने पुलिस के सामने किया सरेंडर.

डीबीजी रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली की एक बच्ची को टीचर ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची. पुलिस को पता चला कि फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय की 5वीं क्लास की छात्रा को गीता देशवाल नाम की टीचर ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया. इससे पहले टीचर ने उसकी पिटाई भी की थी.

घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज चल रहा है. पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि टीचर ने पहले कैंची से उसे मारा. टीचर उसके बाल भी काट रही थी. पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी नहीं की थी लेकिन टीचर उसे छत से फेंक दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).