देश

दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल-3 में फर्जी टिकट के साथ प्रवेश करते एक शख्स को CISF ने पकड़ा

राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हवाई अड्डे पर फर्जी टिकट के साथ टर्मिनल इलाके में प्रवेश करने के लिए एक व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली एयरपोर्ट: टर्मिनल-3 में फर्जी टिकट के साथ प्रवेश करते एक शख्स को CISF ने पकड़ा
गिरफ्तार / प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर फर्जी टिकट के साथ टर्मिनल इलाके में प्रवेश करने के लिए एक व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पकड़ा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में की गयी है. वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर सोमवार की शाम टर्मिनल तीन से आ रहा था.

फर्जी टिकट के साथ प्रवेश करते एक शख्स को CISF ने पकड़ा-

अधिकारी के अनुसार सिंह ने सीआीईएसएफ के अधिकारियों को बताया कि उसने दोहा के रद्द किये गए टिकट का इस्तेमाल कर अपनी बहन और भांजी को विदा करने के लिए टर्मिनल इलाके में प्रवेश किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).