Delhi: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने कर दी तीन महीने के बच्चे की हत्या; गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां समता विहार इलाके में एक व्यक्ति ने 3 दिसंबर की रात अपने तीन महीने के बच्चे को दीवार से पटक कर उसकी हत्या कर दी.
- Read in
- English
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां समता विहार इलाके में एक व्यक्ति ने 3 दिसंबर की रात अपने तीन महीने के बच्चे को दीवार से पटक कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बतया कि 26 वर्षीय रवि राय के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ विवाद के बाद गुस्से में आकर अपने बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि उसे जल्द ही अपराध स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस उपायुक्त (Outer-North) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उस रात 10.30 बजे, पुलिस कंट्रोल को समता विहार के मंगल बाजार रोड इलाके में घटना के बारे में एक कॉल आया. पुलिस की एक टीम घर पहुंची और राय को घटनास्थल पर नशे की हालत में पाया.
डीसीपी यादव ने कहा, "बच्चे को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के मेडिको-लीगल केस (MLC) से पता चला कि उसकी खोपड़ी टूट गई थी."
पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि दंपति लगभग एक महीने से पड़ोस में रह रहे थे और उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. पड़ोसियों ने यह भी बताया की आरोपी कुछ काम नहीं करता था जबकि उसकी पत्नी आजादपुर मंडी में काम करती थी.
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर की रात दंपति को आपस में झगड़ते सुना गया; और इसके तुरंत बाद, बच्चे की मां घर से बाहर निकल गई और उसने कहा कि उसके पति ने उसके बच्चे को मार डाला. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

