Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर 4.87 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया पंजीकरण, करीब 2 लाख आवेदन हुए जमा

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में आयोजित दिल्ली लक्ष्मी योजना शिविर का दौरा किया था. उन्होंने वहां महिलाओं से बातचीत कर योजना पर उनकी प्रतिक्रिया ली और कई महिलाओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने में मदद भी की. मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर भी किए.

(Photo Credits IANS)

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. शुक्रवार रात 8 बजे तक योजना के पोर्टल पर 4.87 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि करीब 2 लाख महिलाओं ने अपने अंतिम आवेदन (Final Application) जमा कर दिए. अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कल्याण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है. Delhi Lakshmi Yojana 2026: 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

4.87 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 1.99 लाख आवेदन जमा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार रात 8 बजे तक 4,87,181 महिलाओं ने योजना के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया. वहीं 1,99,679 महिलाओं ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं का जताया आभार

शुक्रवार सुबह दिल्ली विधानसभा पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं से किया गया अपना वादा पूरा किया है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें दिल्ली की महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखकर बेहद संतोष हो रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए उनकी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी.

मंत्री आशीष सूद ने योजना को बताया बड़ा कदम

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने भी योजना के लागू होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक साल के भीतर दिल्ली की महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की सहायता राशि का रास्ता खोल दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के कल्याण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

शालीमार बाग शिविर में पहुंचीं मुख्यमंत्री

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में आयोजित दिल्ली लक्ष्मी योजना शिविर का दौरा किया था. उन्होंने वहां महिलाओं से बातचीत कर योजना पर उनकी प्रतिक्रिया ली और कई महिलाओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने में मदद भी की. मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर भी किए.

शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और योजना के प्रति उत्साह दिखाया. कई महिलाओं ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे अब धरातल पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं.

Share Now