स्पाइसजेट की काठमांडू जा रही फ्लाइट को रनवे से लौटना पड़ा वापस, दूसरे विमान ने टेलपाइप में देखी आग

गुरुवार को दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG041 को उस समय रनवे से वापस बुलाना पड़ा, जब एक अन्य विमान के क्रू ने इसके टेल पाइप पर आग जैसी लपटें देखीं.

SpiceJet Flight | PTI

नई दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG041 को उस समय रनवे से वापस बुलाना पड़ा, जब एक अन्य विमान के क्रू ने इसके टेल पाइप पर आग जैसी लपटें देखीं. एयरलाइन ने बताया कि कॉकपिट में कोई अलार्म या चेतावनी नहीं मिली, लेकिन पायलटों ने एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत वापस लौटाया. स्पाइसजेट ने एक बयान जारी कर कहा, “11 सितंबर 2025 को दिल्ली से काठमांडू जाने वाला हमारा विमान तब वापस बुलाया गया जब दूसरे विमान ने संभावित टेल पाइप फायर की सूचना दी. हालांकि विस्तृत इंजीनियरिंग जांच के बाद विमान में कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं पाई गई.” इस घटना के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया.

सूत्रों के अनुसार, इस घटना की वजह से उड़ान को चार घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा. विमान एक बोइंग 737-8 मॉडल था और इसे सुबह रवाना होना था. यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा.

समय पर लिए गए एहतियाती कदमों और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते किसी भी तरह की दुर्घटना या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. एयरलाइन ने कहा कि विमान की पूरी जांच के बाद ही इसे दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा.

टेल पाइप फायर क्या होता है?

एयरबस के सुरक्षा मैनुअल के मुताबिक, टेल पाइप फायर आमतौर पर इंजन स्टार्ट या शटडाउन के दौरान होता है. यह तब होता है जब इंजन के दहन कक्ष या टरबाइन एरिया में ज्यादा ईंधन जमा हो जाता है. चूंकि यह आग इंजन के अंदरूनी हिस्से तक सीमित रहती है, इसलिए इसे पहचानने के लिए कोई विशेष डिटेक्टर नहीं होते.

इस तरह के फायर की पहचान अक्सर ग्राउंड क्रू, केबिन क्रू या एयर ट्रैफिक टावर की विजुअल रिपोर्ट के जरिए होती है. यही कारण है कि स्पाइसजेट पायलटों ने तुरंत एहतियात बरती और उड़ान को सुरक्षित तरीके से वापस बुलाया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता