Delhi: जामिया के छात्र आपस में भिड़े, होली फैमिली अस्पताल में की फायरिंग; एक स्टूडेंट घायल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जामिया नगर इलाके के होली फैमिली अस्पताल में गुरुवार शाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को एक अन्य छात्र ने गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जामिया नगर इलाके के होली फैमिली अस्पताल में गुरुवार शाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को एक अन्य छात्र ने गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उसे रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में झगड़े की सूचना मिली थी. Video: बाइक चोरी कर दिल्ली की कॉलोनी से भाग रहे थे चोर, गार्ड ने अपनी सूझ-बुझ से ऐसे पकड़ा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था. अधिकारी ने बताया कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले छात्र नोमान चौधरी (26) के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया था.

उन्होंने बताया कि एक अन्य छात्र नोमान अली अपने दोस्त चौधरी से मिलने अस्पताल आया था, लेकिन इसी बीच, हरियाणा के मेवात का रहने वाला जलाल अपने दोस्तों के साथ अस्पताल आया. वह छात्रों के दूसरे समूह से संबंध रखता है.

अधिकारी ने बताया कि जलाल ने आपातकालीन वार्ड के बाहर नोमान अली पर गोली चला दी, जिसके बाद अली को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. उन्होंने बताया कि जामिया नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थानों ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड