सभी उम्र, धर्म की महिलाओं को प्रार्थना स्थलों में प्रवेश की अनुमति वाली याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी आयु वर्ग और धर्मों की महिलाओं को मंदिरों, मस्जिदों और ‘पारसियों के अग्नि मंदिर’ में जाकर पूजा करने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया.
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी आयु वर्ग और धर्मों की महिलाओं को मंदिरों, मस्जिदों और ‘पारसियों के अग्नि मंदिर’ में जाकर पूजा करने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया.
मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन और न्यायमूर्ति वी. के. राव की पीठ ने याचिका पर विचार करने से इंकार करते हुए कहा कि यह उसके ‘‘क्षेत्राधिकार’’ में नहीं आता है.
पीठ ने कहा, ‘‘याचिका दायर करने वाले ने यह नहीं बताया है कि याचिका में उल्लिखित कौन-कौन से मंदिर इस अदालत के क्षेत्राधिकार में आते हैं. यहां उल्लिखित मंदिरों में से कोई भी इस अदालत के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है. हम इसपर विचार करने की इच्छा नहीं रखते हैं. याचिका खारिज की जाती है.’’
संबंधित खबरें
PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं
8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में कितना होगा इजाफा, जानिए पूरा कैलकुलेशन
Puducherry Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की पहली सूची, 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Ration Card Holders: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का अनाज; केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
\