Delhi Pollution: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है पॉल्यूशन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील

ठंड की शुरुआत होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है. इस बीच अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है. दिल्ली में एक बार फिर वर्क फ्राम होम पॉलिसी लागू हो सकती है.

Delhi Pollution (Photo Credits : ANI)

नई दिल्ली: ठंड की शुरुआत होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है. इस बीच अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है. दिल्ली में एक बार फिर वर्क फ्राम होम पॉलिसी लागू हो सकती है.दिल्ली में प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से घर से काम करने की अपील की है. दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली वालों से वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए साझा परिवहन का उपयोग करने की अपील की है.

गोपाल राय ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करें और निजी वाहनों का उपयोग कम करें. उन्होंने कहा, '50 फीसदी प्रदूषण गाड़ियों की वजह से है. पर्यावरण मंत्री ने लोगों से अपील कि जो लोग दफ्तर जा रहे हैं, वे कार या बाइक शेयर करें. इससे कम गाड़ियां सड़क पर निकलेगी.

गोपाल राय ने बताया कि कल दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान के तहत निरिक्षण किया गया था. इस दौरान पाया गया कि L &T की साइट पर चोरी छुपे काम चल रहा था. मिट्टी खुले में पड़ी थी. अंदर चोरी छिपे पत्थर कटिंग का काम चल रहा था. एंटी स्मॉग गन नहीं लगी थी. बाद में पता चला कि वो BJP का कार्यालय बन रहा है. L&T को 5 लाख का जुर्माना और Construction रोकने का Notice जारी किया गया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. कई इलाकों में यह बेहद अधिक है. बुधवार सुबह दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहा. दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार शाम को और खराब हो गई तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा. दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार शाम चार बजे 424 दर्ज किया गया जो 26 दिसंबर, 2021 (459) के बाद सबसे खराब है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड