देश

गैंगवार से दहली दिल्ली, अंधाधुंध गोलीबारी में 3 की मौत व 5 घायल

आज सुबह हुए गैंगवार से राजधानी दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है. जानकारी के मुताबिक सुबह सवा दस बजे के आसपास वर्चस्व को लेकर गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच हुए गैंगवार में करीब तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 5 घायल बताए जा रहे है.

गैंगवार से दहली दिल्ली, अंधाधुंध गोलीबारी में 3 की मौत व 5 घायल
गैंगवार में 3 की मौत और 5 घायल (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: आज सुबह हुए गैंगवार से राजधानी दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है. जानकारी के मुताबिक सुबह सवा दस बजे के आसपास वर्चस्व को लेकर गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच हुए गैंगवार में करीब तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 5 घायल बताए जा रहे है.

यह वारदात बुराडी इलाके के संतनगर में हुई. जहाँ एक अपराधी गिरोह के लोग स्कार्पियों से आए और जिम से निकले दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसदौरान कई राउंड फायरिंग की गई जिसकी चपेट में राह चलते कुछ लोग भी आ गए.

खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीँ इस वरदात के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतकों में एक महिला एवं दो अन्य लोग शामिल है. सभी घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों की माने तो इस गोलीबारी के दौरान बदमाशों ने एक शख्स का अपहरण भी कर लिया. हालांकि पुलिस ने अपहरण की किसी भी घटना से इनकार किया है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. जांच होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2018 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).