दिल्ली: राजेंद्र प्लेस स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में लगी भीषण आग, फायर टेंडर की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
राजधानी दिल्ली स्थित राजेंद्र प्लेस के पास गुरूवार यानि आज एक ज्वैलरी शोरूम में भीषण आग लग गई. इस घटना की सुचना मिलने के पश्चात् मौके पर फायर टेंडर की 12 गाड़ियां भेजी गई हैं. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) स्थित राजेंद्र प्लेस (Rajendra Place) के पास गुरूवार यानि आज एक ज्वैलरी शोरूम (Jewellery Showroom) में भीषण आग लग गई. इस घटना की सुचना मिलने के पश्चात् मौके पर फायर टेंडर (Fire Tender) की 12 गाड़ियां भेजी गई हैं. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है. बता दें कि इस घटना से पहले हाल ही में आरके पुरम इलाके में इंदिरा मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया था.
मिली सुचना के अनुसार आग आरके पुरम के सेक्टर- 7 में स्थित एक दुकान में लगी थी. सुचना मिलने के पश्चात् आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था. आग लगने की यह घटना सोमवार रात 9 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है.
Delhi: Fire breaks out at a jewellery showroom near Rajendra Place. 12 fire tenders are present at the spot. More details awaited.
— ANI (@ANI) May 21, 2020
इसके अलावा बीते सोमवार को ही आग की एक बड़ी घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से भी सामने आई थी. इस घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चे और चार महिलाएं बुरी तरह से जलने के बाद मौत की आगोश में समा गईं. यह दुखद समाचार इंदरगंज इलाके का बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

