Delhi Fire Breaks: दिल्ली के गुड़ मंडी इलाके में स्थित झुग्गियों में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान

दिल्ली के गुड़ मंडी इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन थाना इलाके में स्थित गुड़ मंडी की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, आग लगने की यह घटना मंगलवार देर रात की है.

fire (img: Pixabay)

नई दिल्ली, 4 जून : दिल्ली के गुड़ मंडी इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन थाना इलाके में स्थित गुड़ मंडी की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, आग लगने की यह घटना मंगलवार देर रात की है. पता चला है कि आग इतनी भयंकर थी कि उसने झुग्गी समेत वहां मौजूद हर चीज को अपनी चपेट में ले लिया. इतना ही नहीं, तेजी के साथ आग खाली ग्राउंड में पड़े कूड़े तक पहुंच गई. इस दौरान लोग झुग्गियों से बाहर निकल आए और मौके पर हड़कंप मच गया.

झुग्गियों में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. फायर ऑफिसर सीएल मीना ने बताया कि रात को करीब 10:47 बजे के आसपास कॉल आई थी. सड़क किनारे, लकड़ी के कुछ सामान रखे हुए थे, जो संभवतः गाड़ी या रिक्शा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे. साथ ही वहां लकड़ी के तख्तों का ढेर भी था. इसके अलावा, एक वाहन, एक स्कूटर, रिक्शा समेत कुछ टायर भी वहां रखे हुए थे. जब हमारी दमकल गाड़ियां पहुंचीं, तो आग पूरे इलाके में फैल चुकी थी. आग पर काबू पा लिया गया है. यह भी पढ़ें : Classroom Construction Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां आग तीसरी बार लगी है और पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए हैं. गनीमत इस बात की रही कि समय रहते सभी लोग झुग्गियों से बाहर निकल आए और उन्होंने सुरक्षित जगह पहुंचकर अपनी जान बचाई. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. इससे पहले, 30 अप्रैल को दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में भीषण आग लग गई थी. आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड