देश

Delhi Exit Poll 2025 Result: दिल्ली की जनता किसे बनाना चाहती है मुख्यमंत्री? जानें कौन है पहली पसंद

चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो AAP और BJP के बीच करीबी मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं. अधिकांश एजेंसियों के एग्जिट पोल के बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है तो कहीं, एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है.

Delhi Exit Poll 2025 Result: दिल्ली की जनता किसे बनाना चाहती है मुख्यमंत्री? जानें कौन है पहली पसंद
Representational Image | PTI

Delhi Exit Poll 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. इस बार लगभग 58 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो राजधानी में राजनीतिक माहौल को लेकर लोगों की भारी दिलचस्पी दिखाता है. चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो AAP और BJP के बीच करीबी मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं. अधिकांश एजेंसियों के एग्जिट पोल के बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है तो कहीं, एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है.

Delhi Elections Poll Of Polls: पोल ऑफ पोल्स में दिल्ली से AAP की विदाई, राजधानी में BJP की वापसी के संकेत.

कौन है दिल्ली का पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा?

Zee News-ICPL सर्वे के मुताबिक, दिल्ली के मतदाता अब भी अरविंद केजरीवाल को सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार मान रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल (AAP) को 50 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी के परवेश वर्मा हैं, जिन्हें 30 फीसदी लोग सीएम बनाना चाहते हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित हैं जिन्हें 20 फीसदी लोगों का समर्थन है.

इससे साफ है कि केजरीवाल अब भी दिल्ली के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन बीजेपी के परवेश वर्मा भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Delhi Exit Poll 2025 Result: इन दो एग्जिट पोल ने AAP को बनाया दिल्ली का किंग, देख लीजिए आंकड़े.

जनता को किसका एजेंडा जनता को पसंद आया?

सर्वे में पूछा गया कि किस पार्टी का घोषणापत्र सबसे ज्यादा प्रभावी लगा?

AAP – 50%

BJP – 30%

Congress – 10%

AAP का घोषणापत्र खासतौर पर महिला कल्याण और स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सबसे ज्यादा समर्थन हासिल करता दिखा.

क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 35-40, आम आदमी पार्टी को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है.

पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 39-49, आम आदमी पार्टी को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है. पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 42-50, आम आदमी पार्टी को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

क्या दिल्ली में बदलेगा सियासी समीकरण?

अगर AAP सत्ता में लौटती है, तो यह लगातार चौथी बार अरविंद केजरीवाल की जीत होगी. अगर BJP जीतती है, तो यह 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिलने जैसा होगा. कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार भी खराब ही रहने के संकेत मिल रहे हैं. अब 8 फरवरी को नतीजों से साफ हो जाएगा कि क्या AAP फिर से सरकार बनाएगी, या BJP सत्ता की कुर्सी पर वापसी करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).