दिल्ली: लेडी हसीना के साथ मिलकर करते थे लूट, पुलिस ने पकड़ा तो खुली सारी पोल
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है. जो लिफ्ट देने के बहाने अपनी कैब (Cab) में लोगों को बैठाते थे. फिर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है. जो लिफ्ट देने के बहाने अपनी कैब (Cab) में लोगों को बैठाते थे. फिर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे. कार में बैठने वाले लोगों को शक ना वे पहले से ही कार में एक खूबसूरत लड़की को बैठाए रहते है. पुलिस द्वारा लूट की एक घटना के मामले में गिरफ्तार इस गिरोह से पूछताछ में इनके बारे में इस तरफ का खुलासा हुआ है.
मीडिया से बातचीत में पुलिस ने बताया कि लिफ्ट लेने वालों को कोई शक ना हो इसके लिए गाड़ी में एक महिला को भी ये साथ में रखते थे. पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने 17 जनवरी की देर रात द्वारका इलाके में एक जिम ट्रेनर लिफ्ट देने के बहाने अपनी कैब में बैठाए. कुछ दूर जाने के बाद इस गिरोह ने उस ट्रेनर को लूट लिया. घटना के बाद जिम ट्रेनर ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाने के बाद सड़क पर अलगे सीसीटीवी की मदद से जांच पड़ताल शुरू की. जिसके बाद पुलिस के ट्रेस में एक कैब आई. बाद में पुलिस ने जब इस कैब के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो इनके गिरोह का राज सामने आया. यह भी पढ़े: लुटेरी बनी गुजरती एक्ट्रेस, डांस शो में लोगों को बुलाकर करती थी लूटपाट
बता दें कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लूटेरे में सनी, संदीप, नीरज उर्फ सागर के अलावा एक महिला भी है. यह सभी गैंग मेंबर निहाल विहार इलाके के रहने वाले हैं और यह रात में वारदात को अंजाम देने के लिए कैब से निकलते थे. पुलिस के पूछताछ में ऐसा मालूम पड़ा है कि इन्होंने इसके पहले भी कई और लोगों को लूट का शिकार बना चुकें है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

