Delhi: दिल्ली में चालक ने कार के बोनट पर शख्स को घसीटा, 1 गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली इलाके में एक व्यक्ति को चालक ने कार के बोनट पर करीब आधा किलो मीटर तक घसीटा. पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह रोड रेज की घटना है. 12 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गिरफ्तार (Photo Credits File)

नई दिल्ली, 15 जनवरी : पश्चिमी दिल्ली इलाके में एक व्यक्ति को चालक ने कार के बोनट पर करीब आधा किलो मीटर तक घसीटा. पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह रोड रेज की घटना है. 12 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में सफेद रंग की मारुति डिजायर कार के बोनट पर एक शख्स नजर आ रहा है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के भोपुरा निवासी 19 वर्षीय इशांत के रूप में हुई है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को रिंग रोड पर झगड़े के संबंध में एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कॉल राजौरी गार्डन थाने में प्राप्त हुई, जिसके बाद एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान पता चला कि रोड रेज की घटना जयप्रकाश और इशांत सापोलिया के बीच हुई थी. दोनों अपनी-अपनी कार चला रहे थे. हाथापाई के दौरान दोनों को मामूली चोटें भी आई थीं. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे पर बैग से सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मारुति डिजायर कार चला रहे इशांत ने उन्हें मारने की कोशिश की और उन्हें करीब 100-200 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा. अधिकारी ने कहा कि इशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए कार को जब्त कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 323, 341 और 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\