Delhi: राजधानी में 1 मई से 18+ लोगों को नहीं लगेगी वैक्सीन, सीएम केजरीवाल बोले- टीकाकरण केंद्रों के बाहर लाइन न लगाएं

सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों से एक मई से कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के बाहर कतार न लगाने कीअपील करते हुए कहा कि दिल्ली को अभी टीके नहीं मिले हैं.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली: राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण (COVID-19) के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभी हमारे पास वैक्सीन नहीं है, ऐसे में 18 से 44 साल के उम्र के लोग एक मई से वैक्सीनेशन के लिए लाइन न लगाएं. सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों से एक मई से कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के बाहर कतार न लगाने कीअपील करते हुए कहा कि दिल्ली को अभी टीके नहीं मिले हैं. Delhi: लॉकडाउन के बावजूद एक लाख के करीब एक्टिव कोरोना रोगी. 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ''बहुत सारे लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सबसे पहले मेरा निवेदन है कि कल आप लोग सेंटर्स पर लाइन में ना लगें. कहीं  ऐसा ना हो कि सोशल डिस्टेंशिंग खराब हो जाए. एक या दो दिन में जैसे ही वो वैक्सीन आ जाती है हम अच्छे से मीडिया में घोषणा करके बता देंगे. आपको पता चल जाएगा," सीएम ने कहा, घबराने की और जल्दबाजी की जरूरत नहीं हैं.'' COVID-19: देशभर में बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में 1 मई से 18+ का वैक्सीनेशन मुश्किल. 

सीएम ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले एक-दो दिनों में करीब तीन लाख कोविशील्ड टीके मिलेंगे और 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य है कि अगर कंपनियां टीकों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति कर दें तो अगले तीन महीनों में हर किसी को टीका लगा दिया जाए.’’ उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि हर किसी को टीका लगाया जाएगा.

बता दें कि देशभर में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू होगा. हालांकि दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों ने कहा है कि टीकों की कमी के कारण वे टीकाकरण अभियान शुरू नहीं कर पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें