Delhi: शपथ लेते ही एक्शन में CM रेखा गुप्ता, शाम 7 बजे बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में सीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Rekha Gupta | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में सीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. रामलीला मैदान में हुए शानदार शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ शपथ ली.

Rekha Gupta Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता? पति की आय भी जानिए.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, और एनडीए-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम होगी.

दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभाला और मीडिया से बातचीत में कहा, "हम एक भी दिन बर्बाद नहीं करेंगे, दिल्ली के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही हमारा मिशन है."

पहली कैबिनेट बैठक में क्या होगा खास?

नई कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम 7 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी. इसके बाद, मुख्यमंत्री और उनके मंत्री यमुना घाट पर आरती भी करेंगे. रेखा गुप्ता ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार चुनावी वादों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी.

रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी सरकार किन नीतियों को लागू करती है और ‘विकसित दिल्ली’ के अपने वादे को कैसे पूरा करती है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rare Medical Case: बांझपन के इलाज के लिए पहुंचे 26 वर्षीय युवक के शरीर में मिला गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब, डॉक्टर भी रह गए हैरान