सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दिया बड़ा तोहफा, पानी के बकाया बिल किए माफ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पानी के बकाए बिल को माफ करने की घोषणा की. इस घोषणा से उन करीब 13 लाख लोगों को लाभ मिलेगा, जिनके घर में फंक्शनल मीटर लगे हैं
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को पानी के बकाए बिल को माफ करने की घोषणा की. इस घोषणा से उन करीब 13 लाख लोगों को लाभ मिलेगा, जिनके घर में फंक्शनल मीटर लगे हैं. केजरीवाल ने मीडिया से कहा, "इनमें से कुछ बकाया उपभोक्ताओं के कारण हैं लेकिन कुछ गलत बिलिंग के कारण भी हैं." मुख्यमंत्री ने कहा, "यह दिल्ली के लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने और पानी के मीटर लगाने के लिए एक खुला निमंत्रण है. इस योजना का लाभ 30 नवंबर से पहले मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा."
उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली जल बोर्ड के बकाया राशि के पीछे बोर्ड की कमी तथा गलत बिलों की मूल समस्या का समाधान निकाल रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इस तरह की अंतिम योजना हो सकती है। इस योजना और पिछली योजनाओं के बीच एक बड़ा अंतर है.
Tags
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
T20 World Cup Victory: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सीएम फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे से की मुलाक़ात, किया सम्मानित, देखें VIDEO
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों की बढ़ी टेंशन; अपात्रता के चलते 1.05 करोड़ महिलाएं योजना से हो सकती हैं बाहर
PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
\