देश

CISF Jawan Shoots Himself: दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, शव बरामद

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कथित तौर शौचालय में खुद को गोली मार ली है. गोली लगने की वजह से जवान की मौत हो चुकी है.

CISF Jawan Shoots Himself: दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, शव बरामद
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

CISF Jawan Shoots Himself: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कथित तौर शौचालय में खुद को गोली मार ली है. गोली लगने की वजह से जवान की मौत हो चुकी है. सीआईएसएफ और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर 'बी' शिफ्ट ड्यूटी में तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कथित तौर पर हवाईअड्डे के लेवल 2 पर मौजूद वाशरूम में खुद को गोली मार ली है.

मृत जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. जितेंद्र कुमार राजस्थान के निवासी है और दिल्ली के द्वारका इलाके में अपने परिवार के साथ रहा करते थे. यह भी पढ़े: काठमांडू में भारतीय दूतावास के अंदर सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

एक अधिकारी ने बताया कि घटना करीब पौने चार बजे हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस पूरे जांच में जुटी हुई है.पता किया जा रहा है कि आखिर जवान ने खुद को गोली क्यों मारी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).