Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने पहले दिन लिया यमुना का आशीर्वाद, सभी मंत्रियों के साथ आरती में लिया हिस्सा

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शपथ ले ली है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वासुदेव घाट पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ यमुना आरती की.

Delhi CM Rekha Gupta Attends Yamuna Aarti

नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शपथ ले ली है.  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वासुदेव घाट पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ यमुना आरती की. दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी में प्रदूषण और इसकी सफाई बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया था. ‘आप’ संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना के अत्यधिक प्रदूषित होने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने हमला किया था.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अपने कैबिनेट सहयोगियों प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ कैबिनेट की पहली बैठक से पहले ‘मां यमुना पूजा’ की. घाट पर राम भजन बजाए गए और ‘‘जय श्री राम’’ और ‘‘यमुना मैया की जय’’ के जयकारे लगाए गए.

सीएम रेखा गुप्ता ने की यमुना आरती

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को आश्वासन दिया है कि यमुना जो दिल्ली के लिए शर्म की बात बनी हुई थी अब वो दिल्ली की शान बनेगी. पिछले कुछ दिनों से यमुना की सफाई शुरू भी हो गई है. आज जो यमुना आरती हुई है वो बहुत बड़ा सिंबल है.

सीएम ने कहा, 'आने वाले 100 दिन में और आने वाले 5 साल में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा. एक विकसित भारत की राजधानी जैसी होनी चाहिए एक विकसित दिल्ली आपको देखने को मिलेगी.'

भव्य तरीके से हुआ शपथ ग्रहण समारोह

इससे पहले शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के शीर्ष नेता और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए. बाद में गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला. दिल्ली सचिवालय में उनकी मंत्रिपरिषद के नये सदस्य प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी मौजूद थे.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs UPW, WPL 2026 7th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PMO New Address: आजादी के 78 साल बाद बदला पीएमओ का ठिकाना, अब 'सेवा तीर्थ' होगा नया आधिकारिक एड्रेस; VIDEO में देखें भवन का आलीशान डिजाइन

\