शर्मनाक! दिल्ली में नेत्रहीन युवती को सड़क पार करवाने के बहाने रेप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता बस सवार होकर कही जा रही था. लेकिन वह यात्रा के दौरान गलत बस स्टॉप पर उतर गई. इस बीच वह उसके पास एक युवक आया और उसे सड़क पार करवाने के बहाने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. पीड़िता बस सवार होकर कही जा रही था. लेकिन वह यात्रा के दौरान गलत बस स्टॉप (Bus Stop) पर उतर गई. इस बीच वह उसके पास एक युवक आया और उसे सड़क पार करवाने के बहाने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक वहां से  नेत्रहीन युवती को वहां पर छोड़कर फरार हो गया. राह चलते अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को वहां से अपने साथ पुलिस स्टेशन लेकर गई. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार घटना 25 मई की है. युवती गलत बस स्टॉप पर उतर गई थी.  वहां मौजूद एक युवक ने उसे बताया कि बस दूसरी तरफ से मिलेगी और वह उसे सड़क पार करवाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवासी चेतन खन्ना के रूप में हुई है. जो चाणक्य प्लेस पार्ट- वन में रहता है. यह भी पढ़े: दिल्ली में शर्मसार हुई इंसानियत, 87 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, केस दर्ज

महिला के साथ घटित इस वारदात के बाद  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की हैं.  वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल  ने वारदात के बाद पीड़िता से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट