देश

जूनियर केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में जीता सभी का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां एक ओर यहां रविवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले रहे थे, वहीं बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने आए लोगों का ध्यान जूनियर केजरीवाल ने अपनी ओर खींचा और उसने लोगों का दिल जीत लिया.

जूनियर केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में जीता सभी का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
जूनियर केजरीवाल (Photo Credits IANS)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जहां एक ओर यहां रविवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले रहे थे, वहीं बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने आए लोगों का ध्यान जूनियर केजरीवाल ने अपनी ओर खींचा और उसने लोगों का दिल जीत लिया. शपथ ग्रहण समारोह में अव्यान तोमर (जूनियर केजरीवाल) को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था. आप नेताओं राघव चड्ढा और सोमनाथ भारती ने भी नन्हें तोमर के साथ सेल्फी क्लिक की.

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वेशभूषा में जूनियर केजरीवाल अव्यान तोमर नजर आए। उन्होंने लाल रंग की स्वेटर, काला मफलर और चश्मा पहन रखा था और नकली मूंछें लगा रखी थी.आप ने समारोह के लिए तोमर को आमंत्रित करते हुए ट्वीट किया था, "बड़ी घोषणा : बेबी मफलरमैन शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित हैं.. सूट अप जूनियर (तैयार हो जाओ छोटे)." यह भी पढ़े: केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आएगा ‘नन्हा मफलरमैन’ अव्यान तोमर, जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर

देखें खास तस्वीर:

अपने संबोधन के दौरान रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नई प्रकार की राजनीति 'विकास की राजनीति' को जन्म दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2020 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).