दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: गृह मंत्रालय की अपील पर इलेक्शन कमीशन ने बढ़ाया पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक का कार्यकाल

राजधानी दिल्ली में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए है. सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई है. इसी बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है. रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर के कार्यकाल को एक महीने तक बढ़ाने का आग्रह किया था. वैसे पटनायक कल सेवानिवृत्त होने वाले थे.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक और अमित शाह (Photo Credits-ANI/Twitter)

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए है. सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई है. इसी बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik) के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है. रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर के कार्यकाल को एक महीने तक बढ़ाने का आग्रह किया था. वैसे पटनायक कल सेवानिवृत्त होने वाले थे.

बता दें कि राजधानी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए यहां प्रमुख सरकारी अधिकारियों के सेवा विस्तार या नयी नियुक्ति के लिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है. पटनायक को जनवरी 2017 में दिल्ली पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था. यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: CAA-NRC पर चल रहे विवाद के बीच राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- मुस्‍लिम भाइयों को कोई छू नहीं सकता है

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही कारण है कि गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग से अमूल्य पटनायक का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की थी. दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर  8 फरवरी को  वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bengal 2nd phase polls: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक, डायमंड हार्बर के 5 बड़े अधिकारी निलंबित