देश

Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, ऑपरेशंस सामान्य लेकिन कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल हो सकते हैं प्रभावित; फर्जी खबरों से बचें

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सलाह (Passenger Advisory) जारी की है.

Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, ऑपरेशंस सामान्य लेकिन कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल हो सकते हैं प्रभावित; फर्जी खबरों से बचें
Photo- @DelhiAirport/X

Delhi Airport Issues Passenger Advisory: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सलाह (Passenger Advisory) जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशंस सामान्य रूप से चल रहे हैं, लेकिन कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं. एडवाइजरी सुबह 08:35 बजे जारी की गई, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा हालात और हवाई क्षेत्र (Airspace) में कुछ बदलावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वे यात्रा से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें.

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या सोशल मीडिया पर फैल रही गैर-विश्वसनीय जानकारी पर ध्यान न दें. केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों से ही जानकारी लें.

ये भी पढें: Bihar Nepal Border Security: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी, सरकारी अफसरों की छुट्टियां रद्द; सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

  • अपने हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करें
  • सुरक्षा और एयरलाइन स्टाफ से सहयोग करें ताकि आपकी यात्रा में कोई परेशानी न हो
  • अपनी फ्लाइट से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

दिल्ली एयरपोर्ट पर हाल फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. एयरपोर्ट पर चेकिंग और अन्य प्रक्रियाएं पहले से थोड़ी अधिक समय ले सकती हैं. इसलिए सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें. ताकि किसी प्रकार की देरी या परेशानी से बचा जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).