Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 340 पर पहुंचा; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से की ये अपील

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण में किसी भी तरह का सुधार नहीं दिख रहा है. लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण लोगों का सांस लेना और भी अधिक दुश्‍वार होता जा रहा है.

(Photo Credits ANI)

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण में किसी भी तरह का सुधार नहीं दिख रहा है. लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण लोगों का सांस लेना और भी अधिक दुश्‍वार होता जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, DND फ्लाइवे के आसपास क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 340 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत ख़राब’ श्रेणी में आता है.

घने स्मॉग की चादर से ढके इलाक़ों में दृश्यता भी प्रभावित हो रही है. सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में घुले प्रदूषक कण आँखों में जलन, गले में ख़राश, खांसी और सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ा सकते हैं. यह भी पढ़े: Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण में सुधार नहीं, कई इलाकों में AQI 400 पार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अपील

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्‍क का उपयोग करने और खुले में कसरत से परहेज़ करने की सलाह दी है. वहीं, प्रशासन प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव, सड़क की सफाई और अन्य उपायों को तेज करने का दावा कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें