देश

45 साल की महिला हुई 20 साल छोटे लड़के की दीवानी, पति बना रास्ते में रोड़ा- उठाया बेहद खौफनाक कदम...

प्यार के लिए रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना में महिला ने अपनी पति को ही मार डाला. दरअसल महिला को अपने से 20 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया था. इस प्रेम कहानी में उसे अपना पति रास्ते का रोड़ा लगा तो महिला ने पति को मौत के घाट उतार डाला.

45 साल की महिला हुई 20 साल छोटे लड़के की दीवानी, पति बना रास्ते में रोड़ा- उठाया बेहद खौफनाक कदम...
प्रातीकात्मक तस्वीर (Photo: Twitter)

प्यार के लिए रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना में महिला ने अपनी पति को ही मार डाला. दरअसल महिला को अपने से 20 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया था. इस प्रेम कहानी में उसे अपना पति रास्ते का रोड़ा लगा तो महिला ने पति को मौत के घाट उतार डाला. महिला ने अपने पति को मारने की योजना अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाई. योजना के तहत पहले तो पत्नी ने अपने पति को मार डाला और उसके बाद पति के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली. मामले की जांच में पुलिस के सामने महिला के अवैध संबंध की बात आई.

मिली जानकारी के अनुसार महिला और प्रेमी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है. बता दें कि रीना तीन बच्चों की मां है. जानकारी के मुताबिक मृतक देवेंद्र देहरादून के लक्ष्‍मण चौक पर किराए के मकान में अपनी पत्‍नी, बच्‍चों और मां के साथ रहता था. 25 जनवरी को जब देवेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी रीना ने सिडकुल थाने में पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस जब मामले की जनच करने गांव पहुंची तो इसमें रीना का सामने आया. यह भी पढ़ें- नर्स की लापरवाही के कारण प्रेग्नेंट महिला की मौत, डिलीवरी के वक्त नवजात के साथ आंत आई बाहर

जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रीता (महिला का प्रेमी) के दोस्त रवि को गिफ्तार कर लिया. रवि से पूछताछ के बाद सामने आया कि रीना और प्रीता के बीच अवैध संबंध थे. रीना और प्रीता ने मिलकर ही देवेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. रीना और प्रीता ने देवेंद्र को मारकर उसकी लाश गन्‍ने के खेत में दबा दी. पुलिस ने रवि की निशानदेही पर देवेंद्र का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश तेज जारी है. रवि फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. वहीं देवेंद्र की पत्नी रीना और प्रेमी प्रीता फरार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2019 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).